logo
logo
Sign in

WPL 2023: लगातार 5वी जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस Playoffs में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं, जानिए पूरी डिटेल्स !!

avatar
StackUmbrella
WPL 2023: लगातार 5वी जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस Playoffs में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं, जानिए पूरी डिटेल्स !!

WPL 2023: Women’s Premire League के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी है, जिसने Playoffs में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। मुंबई नें अबतक सारे मुकाबलों में जीत दर्ज करी है, मुंबई इकलौती ऐसी टीम है जो अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है|


मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 107 रन ही बना सकीं।


हरमनप्रीत ने खेली WPL 2023 में मुंबई के लिए शानदार पारी


WPL 2023: मुंबई टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने महज 30 गेंदों पर आक्रामक पारी खेलते हुए 51 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट बैटर्स में सबसे ज्यादा 170 का रहा। हरमन के अलावा यास्तिका भाटिया ने 44 और नेट-सिवर ब्रंट ने भी महत्त्वपूर्ण 36 रनों की पारी खेली। गेंदबाज एश्ले गार्डनर ने 3 विकेट लिए।


गुजरात की टीम केवल 107 रनों पर ही हो गयी ढेर


WPL 2023: 163 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवरों में महज 107 रनों पर ही निपट गयी। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने ये मुकाबला 55 रनों से जीता और मुंबई इंडियंस Playoffs में जगह बनाने वाली पहली टीम भी बन गयी। गुजरात की बल्लेबाज हरलिन देओल ने अपने टीम के लिए सर्वाधिक 22 पारी खेली, कप्तान स्नेहा राणा भी महज 20 रन ही बना सकीं।


आगे पड़े: https://stackumbrella.in/wpl-2023-mumbai-indians-became-the-first-team-to/


collect
0
avatar
StackUmbrella
guide
Zupyak is the world’s largest content marketing community, with over 400 000 members and 3 million articles. Explore and get your content discovered.
Read more